logo

इंडीएलायंस के नेता या तो जेल में हैं या बेल पर हैं- प्रवेश वर्मा

नागौर 14 अप्रैल -  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन सहप्रभारी प्रवेश वर्मा द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और पत्रकार वार्ता की गई। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि इंडीएलाइंस के लगभग सभी जो चाहे मुख्यमंत्री हो या उनके नेता हो करीब सभी जेल में है या बेल पर है। उन्होंने विकसित भारत और उन्नत राष्ट्र उन्नत नागौर बनाने के लिए भाजपा को विकल्प बताया। प्रबुद्ध जन सम्मेलन में सभी मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत जिन ऊंचाइयों को छू रहा है वह मोदी के अथक परिश्रम और कार्यकर्ताओं की मेहनत है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर बना धारा 370 का हटना व ट्रिपल तलाक जैसे कई मुद्दों में भारत की छवि बढ़ी है और गौरव बढ़ा है। विकसित भारत का जो सपना देखा व प्रधानमंत्री मोदी ने जो संकल्प लिया है उसको साकार करेंगे और भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था जल्द ही बनेगा। इंडी एलायंस के गठबंधन से नागौर के उम्मीदवार हनुनान बेनीवाल की भाषा शैली और उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्होंने कहा कि जाट समाज के इस अपमान को जाट समाज नहीं सहेगा। आज के कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश से नागौर के प्रभारी अशोक सैनी, जिला अध्यक्ष रामनिवास सांखला, लोकसभा संयोजक रमाकांत शर्मा, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, नागौर सभापति श्रीमती मीतू बोथरा, जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा, विधानसभा संयोजक महेन्द्र पहाडिया, मण्डल अध्यक्ष नन्दकिशोर जांगिड, पदम सारस्वत मीडिया प्रभारी, मंण्डल महामंत्री बजरंग लाल शर्मा, सुरज नागोरा, कुलदीप सांखला एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रबुद्ध जन कार्यक्रम के संयोजक भोजराज सारस्वत ने आए हुए सभी प्रबुद्ध जनों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार प्रकट किया।

0
0 views